Haryana News

Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले 2 दिन फिर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Alert: हरियाणा में फिर से बारिश के आसार हैं। 28 मई शाम से मौसम में बदला देखने को मिलेगा उसके बाद 2 दिन लगातार बारिश की संभावना है। हरियाणा में 31 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। यहां मौसम में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी वहीं कई राज्यों में पानी भराव की समस्या भी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार 28 मई,को हरियाणा के तीन जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में भारी बारिश की संभावना है। और अन्य 11 जिलों में तेज बारिश की संभावना बताई गई है। 29 मई से पूरे हरियाणा में ही बारिश की संभावना है। हरियाणा के दो जिलों पंचकूला और यमुनानगर में 50 से 75% तक बारिश की संभावना जताई गई है।

प्रदेश के अन्य जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, मेवात, पलवल में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। व अन्य जिले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम फरीदाबाद में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है।

इसके अलावा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। उसके बाद 30 मई को भी बादल छाए रहेंगे व कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी अनुसार 29 मई और 30 मई को मूसलाधार बारिश बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button